कोंच। पोस्ट कोविड सेंटर के शुभारंभ पर सांसद भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश ने पूरी मजबूती के साथ कोरोना की जंग लड़ी और जीती है। पोस्ट कोविड सेंटर के माध्यम से इस लड़ाई में कोरोना के बाद होने वाली दिक्कतों से निजात पाने में मदद मिलेगी। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि लोग इन सेंटर्स का लाभ लेकर स्वस्थ जिंदगी व्यतीत करेेंगे।
कोविड संक्रमित होने के बाद की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से निपटने के लिए सत्ता दल भाजपा ने लोगों की मदद के लिए पोस्ट कोविड सेंटर बनाने शुरू किए हैं। सेवा ही संगठन अवधारणा के तहत बुधवार को मारकंडेयश्वर तिराहे पर स्थित केशव क्लीनिक में पोस्ट कोविड सेंटर का शुभारंभ सांसद, विधायक, ब्रजभूषण सिंह मुन्नू, राजेश्वरी यादव आदि ने फीता काटकर किया। सेंटर केशव क्लीनिक के संचालक डॉ केशव सिंह निरंजन ने कहा कि पोस्ट कोविड होने वाली परेशानियों को लेकर उनसे मशविरा लेने के लिए सेंटर 24 घंटे सेवा में तत्पर रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक नीमा अध्यक्ष डॉ सुशील तिवारी, डॉ दिलीप अग्रवाल, डॉ राजेश निरंजन ने भी कहा कि वह भी सेंटर में निशुल्क सेवाएं देंगे। संचालन आशुतोष मिश्रा ने किया। कमलेश चोपड़ा, अरविंद निरंजन, बादाम सिंह कुशवाहा, प्रेमनारायण वर्मा, ओपी कुशवाहा, दीपक मिश्रा, राघवेंद्र निरंजन, प्रदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।