फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के बाद बेटे ने भी दम तोड़ा

Sun, 22 May 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
अचानक आई आंधी से शनिवार शाम महिला की मौत होने के बाद इलाज के लिए ग्वालियर ले जाए जाते समय उसके घायल पुत्र ने भी दम तोड़ दिया। मां-बेटे की मौत से पूरे गांव में मातम छाया है। ग्राम धनौरा कलां निवासी पिंकी देवी (35) पत्नी नंदराम साहू अपने 13 वर्षीय पुत्र अंशू के साथ शनिवार की शाम अपने घर के बाहर छज्जे के नीचे बैठी थी। सायं
विज्ञापन


लगभग 6 बजे आई तेज आंधी के चलते उसके मकान का छज्जा टूटकर गिर पड़ा। छज्जे के नीचे दबने से पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए बेटे को उसके परिजन तत्काल जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर ले जाते समय गोहद के पास घायल अंशू ने भी दम तोड़ दिया। यह खबर जैसे ही

गंाव वालों को लगी तो गांव में मातम छा गया।

आटो में लटका युवक गिरा, हालत गंभीर
आटो में लटककर यात्रा करना एक युवक को भारी पड़ गया। हाइवे पर गड्ढे में आटो उछला तो युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना व कस्बा आटा निवासी रामनरेश(32) रविवार को उरई आया था। काम निपटाने के बाद वह वापस घर जाने के लिए कालपी बस स्टैंड से आटो में सवार हुआ। सवारियां अधिक होने
विज्ञापन


के कारण वह आटो में लटक गया। सुबह  11 बजे जब आटो हाइवे स्थित चमारी नाला के पास पहुंचा तो गड्ढे में पहिया पड़ने से उछल गया। इससे लगे झटके से रामनरेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीराें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आटो चालक मय आटो के मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें