फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चमड़ा ठाकुरपुर में बिना काम कराए निकाली धनराशि

विज्ञापन
फोटो-11-एसडीएम के यहां शिकायत करने आए ग्राम चमड़ा ठाकुरपुर के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
कोंच। विकास के नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट का मामला सामने आया है। कोंच ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम चमेंड़ के मजरा चमड़ा ठाकुरपुर के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में कई कार्य कागजों में पूरे दिखा दिए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रधान और सचिव पर मिलीभगत कर सरकारी धन निकालने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्रामीण अरुण, ज्ञानसिंह, हरीराम, अजय कुमार, दारासिंह, रामसिंह, कौशल किशोर, ठाकुरदास, हमीर सिंह, जगमोहन सहित अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम ज्योति सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि पांच वर्षों में पंचायत में विकास के नाम पर जमकर खेल किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि 25 जनवरी को गांव के अंदर लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
आरोप है कि बिना किसी मरम्मत कार्य के ही पांच फरवरी को ग्राम सचिव हर्षित गुप्ता द्वारा झूठी रिपोर्ट लगाकर समस्या का निस्तारण दर्शा दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हैंडपंप ही नहीं, इसी तरह कई अन्य विकास कार्यों को कागजों में पूरा दिखाकर सरकारी धन निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम पंचायत द्वारा जिन-जिन विकास कार्यों के नाम पर भुगतान किया गया है, उनका निष्पक्ष भौतिक सत्यापन कराया जाए। साथ ही दोषी प्रधान व सचिव के विरुद्ध कार्रवाई कर सरकारी धन की वसूली की जाए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की शिकायत पर हैंडपंप सही कराए गए थे। मिस्त्री द्वारा कार्य ठीक ढंग से न किए जाने के कारण हैंडपंप पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पाए। एक- दो दिन के भीतर दोबारा से हैंडपंपों को सही करा दिया जाएगा। - हर्षित गुप्ता, ग्राम सचिव, चमड़ा ठाकुरपुर

चुनावी समय चल रहा है गांव में राजनीति चलने लगी है। हैंडपंप पहले सही कराए गए थे, लेकिन बाद में फिर से खराब हो गए। ग्रामीणों को जल्द ही हैंडपंप दुरुस्त कराए जाने का आश्वासन दे दिया गया है। किसी प्रकार का गलत भुगतान नहीं कराया गया है और सभी विकास कार्य धरातल पर ही हुए हैं।
विज्ञापन

मनुमंत सिंह, ग्राम प्रधान, चमेड़

फोटो-11-एसडीएम के यहां शिकायत करने आए ग्राम चमड़ा ठाकुरपुर के ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें