फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीएम आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भाजपा के नगर अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर आवास योजना की जांच कराने और दोषियों को दंडित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह राजावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित पीएम आवास योजना गरीब, मजदूर, महिला, किसान, शोषित और वंचित वर्ग के लिए महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर में योजना के अंतर्गत धांधली की जा रही है। कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों द्वारा डूडा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की कॉल डिटेल और बैंक खातों की जांच कराने की मांग की है।
नगर अध्यक्ष ने मांग की है कि जालौन नगर में अब तक स्वीकृत और निर्मित सभी आवासों की किसी अन्य विभाग से उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। जिन लाभार्थियों को पहली किस्त जारी हो चुकी है, उनके प्रकरणों की भी पुनः जांच कराने और अपात्र पाए जाने वालों से रिकवरी और संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें