कदौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक पर आरोप है कि शादी समारोह में आई आठ वर्षीय बच्ची को कुरकुरे दिलाने के बहाने उससे छेड़खानी की। पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची के माता-पिता उसे लेकर रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गेस्ट हाउस आए थे। उनके साथ रवि भी था। रात करीब नौ बजे परिवार के लोग शादी समारोह में व्यस्त थे। इसी दौरान रवि बच्ची को कुरकुरे दिलाने के बहाने बाहर ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ छेड़खानी की। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक रवि भाग चुका था।