फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। खाद लेने के लिए समिति के सामने खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सोमवार शाम करीब छह बजे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। बताया गया कि चालक खाद लेने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर समिति पहुंचा था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर को बीच हाईवे से मोड़ने लगा, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं। हादसे के चलते कुछ देर तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें