23 जून को ससुराल में सलहज को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। उरई कोतवाली के गांव मड़ोरा निवासी संतोष कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बहनोई संजय विश्वकर्मा निवासी अजनारी रोड, उरई 23 जून की शाम करीब चार बजे उसके घर पहुंचा और उसकी पत्नी से छेड़खानी करने लगा।
जब पत्नी ने विरोध किया, तो उसने राइफल से उसे गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज झांसी में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।