फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की बट मारकर युवक से 40 हजार लूटे

Wed, 29 Jun 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
बाइक सवार तीन लोगों ने एक युवक को तमंचे की बट मारकर 40 हजार रुपये लूट लिए। घटना कोतवाली क्षेत्र के सोम फैक्चर वाली गली में हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


 शहर कोतवाली के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी अविनाश तिवारी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे वह घर का जरूरी सामान खरीदने के लिए पैदल जा रहा था, जब वह सोमफैक्चर वाली गली में पहुंचा, तभी एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया और रुपये छीनने लगे।

विरोध कि या तो आरोपियाें ने उस पर तमंचे की बट से हमलाकर घायल कर और 40 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि मामला पैसों के लेनदेन का है। वह मामले की जांचकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें