जालौन। मोबाइल की दुकान करने वाले युवक ने घर के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओझा निवासी रामकिशोर के हिमांशु साहू (19) ने शनिवार की रात कमरे में रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह देर तक वह कमरे से नहीं निकला तो परिजन उसके कमरे में पहुंचे।
उसे फंदे से लटका देखकर चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। भाई विशाल ने पुलिस को बताया कि हिमांशु मोबाइल की दुकान किए था। वह दो भाइयों में छोटा था और घर का लाडला था। उसकी मौत से मां सुधा सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।