फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दुकान से मोबाइल चोरी, खाते से उड़ाए 46 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कस्बे के एक व्यापारी का मोबाइल चोरी होने के बाद उसके खाते से ऑनलाइन तरीके से 46 हजार रुपये पार कर दिए गए। मामले की जानकारी होने पर व्यापारी के होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार व्यापारी मनोज गिरवासिया की निझाई बाजार में दुकान है। 8 मई को वह दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपना मोबाइल गद्दी के पास रखा हुआ था। दुकान पर भीड़भाड़ और व्यस्तता के कारण उन्हें पता नहीं चल सका कि कोई उनका मोबाइल चोरी कर ले गया।

कुछ देर बाद ग्राहकों की भीड़ कम होने पर उन्होंने मोबाइल तलाशा, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने उसी शाम मोबाइल कंपनी से सिम लॉक कराकर नया सिम जारी कराया और नया मोबाइल खरीदकर उसमें सिम डलवा ली।
विज्ञापन


सिम एक्टिव होते ही उनके पास बैंक से मैसेज आने लगे, जिन्हें देखकर वह घबरा गए। मोबाइल चुराने वाले ने 8 मई की रात 10 बजकर 21 मिनट पर उनके फोनपे खाते से 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके तुरंत बाद 10 बजकर 22 मिनट पर पांच हजार रुपये और 10 बजकर 26 मिनट पर एक रुपये की धनराशि भी निकाल ली गई। इस तरह खाते से कुल 46 हजार रुपये पार कर दिए गए।
विज्ञापन


व्यापारी रविवार को कोतवाली पहुंचा और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें