फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नौ केंद्रों में होगी डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
3390 परीक्षार्थी होंगे शामिल, परीक्षा की समयसारिणी जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए शहर में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 3390 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों में जीआईसी में 400, जीजीआईसी में 600, गांधी इंटर कॉलेज में 400, डीएवी इंटर कॉलेज में 400, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 420, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 450, आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में 500 तथा सर्वोदय इंटर कॉलेज में 220 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा प्रभारी व डायट प्रवक्ता वीके सौनकिया ने बताया कि प्रथम चरण की परीक्षाएं 13 से 15 मई तक आयोजित होंगी जबकि द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 से 20 मई तक संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षा की समयसारिणी जारी कर दी गई है। डीआईओएस व डायट के प्रभारी प्राचार्य राजकुमार पंडित ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें