फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 24 घंटे में मोबाइल लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो - 22 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
उरई। कोतवाली उरई पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से महिला से लूटा गया मोबाइल, 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की चक जगदेवपुर निवासी संतोषी देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सोमवार की रात वह बच्चों के साथ कमरे में लेटी थी, तभी गांव के ही माधव उर्फ चीकू और मुकेश घर में घुस आए। आरोपियों ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया। वह जागी और उन्हें ललकारा तो आरोपियों ने उसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। बुधवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपियों के पास से मोबाइल, 315 बोर का देशी तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें