कालपी। इस बार मतदाताओं की संख्या में वृद्धि होने की वजह से वर्ष 2022 के होने वाले आम चुनाव में कालपी विधानसभा क्षेत्र में 32 मतदान केन्द्रों की संख्या बढ़ाई गई है। निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए 508 मतदान केन्द्रों में बीएलओ की तैनाती की गई है।
तहसीलदार बलराम गुप्ता ने बताया कि अभी तक के चुनाव में कालपी विधानसभा क्षेत्र में 476 मतदान केंद्र बनाए जाते थे। पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अब 508 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों के बढ़ जाने की वजह से बीएलओ ड्यूटी भी बढ़ा दी गई है। तहसीलदार के मुताबिक कालपी विधानसभा क्षेत्र में जालौन तहसील के मतदान केंद्र संख्या 1 से 160 तक रहेंगे तथा कालपी तहसील के मतदान केंद्र संख्या 161 से 508 तक रहेगी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों में 1 नवम्बर से सभी 508 मतदान केन्द्रों में बीएलओ को ड्यूटी में तैनात किया गया है। (संवाद)