फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लापता वार्डबाॅय का शव नाले में मिला, हत्या का आरोप

Sun, 03 May 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चार दिन से लापता वार्डबॉय का शव नाले में पड़ा मिला। भाई ने हत्याकर शव को नाले में फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की थी, लेकिन उसकी खोजबीन नहीं की गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशील नगर निवासी राघवेंद्र शर्मा (45) को पिता भूरे शर्मा की मौत होने पर मृतक आश्रित में वार्डबॉय की नौकरी मिली थी। भाई रविंद्र ने बताया कि 29 अप्रैल की शाम को राघवेंद्र घर से कहीं लापता हो गया था। उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। 30 अप्रैल को उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार की सुबह ऑफिसर कॉलोनी में सीडीओ आवास के सामने नाले में उनका शव पड़ा मिला।



बताया कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारी जब वहां पहुंचे तो शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। भाई रविंद्र ने शव मिलते ही हंगामा करते हुए हत्या का आरोप लगाया। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा, जांच की जा रही है।
विज्ञापन





परिजनों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंपा था

उरई। रविंद्र ने बताया कि शुक्रवार को मोहल्ले का ही एक व्यक्ति नशे की हालत में बोला कि उसने व्यक्ति को ठिकाने लगा दिया है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस उसे छोड़ने की बात करने लगी, इसकी जानकारी जब परिजनों को लगी तो वह कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद वह पुलिस अधीक्षक से भी मिले थे, यहां उन्हें आश्वासन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें