फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: औरैया ने जालौन को सात विकेट से हराया

Sun, 03 May 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में औरैया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जालौन को सात विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला पुलिस लाइन मैदान में खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जालौन की टीम ने निर्धारित 45 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। टीम की ओर से श्वेत गुबरेले ने 71 रन की पारी खेली, जबकि अर्जुन द्विवेदी ने 50 रन का योगदान दिया। औरैया की ओर से सुमित सैनी और अभिराज सिंह ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरैया की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 39.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 216 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
टीम की ओर से आदित्य ने शानदार 81 रन की पारी खेली, जबकि ऋषभ पाल ने 54 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जालौन की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक सिंह ने तीन विकेट लिए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ डीसीए जालौन के मुख्य संरक्षक एवं डीएम राजेश कुमार पांडेय ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान डीसीए के संस्थापक एवं यूपीसीए के निदेशक श्यामबाबू, सुरेश निरंजन भैयाजी, विकास कुमार शर्मा, ओमवीर, अमित गर्ग, प्रशांत श्रीवास्तव, कमल सैनी, अनिल, सागर, रिक्की, आशीष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें