फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में मिला लापता संविदा सफाई कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। दो दिन पूर्व ससुराल से शादी समारोह से घर लौट रहा सफाई कर्मी बाइक समेत लापता हो गया था। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। बुधवार रात युवक जगनेवा पुल के नीचे बेहोशी हालत में परिजनों को मिला। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सीएचसी में सफाई कर्मचारी परशुराम वाल्मीकि के परिवार में विवाह समारोह था। समारोह में औरैया नगर पालिका में तैनात संविदा सफाई कर्मी परशुराम का दामाद भारती निवासी खानपुर भी शामिल होने आया था। यहां से लौटते वक्त बाइक समेत लापता हो गया था। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई थी। जिसके बाद से पुलिस व उसके भारती के परिजन भारती की तलाश कर रहे थे।
कई जगहों पर तलाश के दौरान परिजन नदी, तालाब के आसपास भी खोजबीन कर रहे थे। भारती के ससुर परशुराम ने बताया कि रात करीब आठ बजे भारती को जगनेवा पुल के नीचे बेहोशी हालत में देखा। जिसके बाद सभी उसे घर लेकर आ गए। होश में आने के बाद भी भारती काफी भयभीत था। परिजनों के अनुसार जिन लोगों ने भारती को पकड़ा था उन्हें वह देख नहीं पाया। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें