फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने को मंत्री संभालेंगे कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बुंदेलखंड की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता में है। इसके लिए उन्होंने मंडल स्तर पर एमडी को प्रतिमाह बैठक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वह हर तीन माह में खुद भी मंडल स्तर पर बिजली व्यवस्था की समीक्षा करेंगे जिससे कि बुंदेलखंड के किसानों व ग्रामीणों को सस्ती बिजली व 24 घंटे सप्लाई उपलब्ध कराई जा सके। यह बात प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अंबेडकर चौराहे पर सुदामा दीक्षित के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने जनता से अपील कर कहा कि बिजली चोरी न करें। सरकार ने सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त में बिजली कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई है, अब प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि जो भी बिल आएं उसका समय से भुगतान करें। जल्द ही बुंदेलखंड के लिए बिजली की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों की वजह से प्रदेश की बिजली व्यवस्था वेंटीलेटर पर पड़ी थी, जिसे सरकार ने मात्र ढाई वर्ष के कार्यकाल में फिर से पटरी पर लाया है। उन्होंने सपा सरकार पर हमला कर कहा कि पहले सिर्फ प्रदेश के चार जिलों में 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलती थी, लेकिन अब सभी जिले में मुख्यालय पर 24 घंटे व ग्रामीणों क्षेत्रों को 20 घंटे बिजली दी जा रही है।
आने वाले में समय पर बिजली व्यवस्था और दुरुस्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि मोबाइल की तरह ही बिजली बिल का भुगतान करें। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड में लाइन लास अधिक होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली पहुंचाने में साढ़े सात रुपये प्रति यूनिट का खर्च आता है, लेकिन बुंदेलखंड में किसानों को मात्र एक रुपये 30 पैसे में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 90 हजार करोड़ रुपये के घाटे के बाद भी नियमित व सस्ती बिजली दी जा रही है और आगे भी सुधार किया जाएगा। वहीं उन्होंने दिल्ली में हुए चुनाव के सवाल पर चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें