फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तय सीमा से अधिक किया खनन, संचालक पर रिपोर्ट

Mon, 18 Nov 2024 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मौरंग खदान में अवैध खनन की शिकायत पर पहुंचे खनन निरीक्षक ने तय स्थान के अलावा अन्य जगह पर खनन करने पर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कदौरा क्षेत्र के बेतवा नदी के पथरेहटा घाट पर संचालक द्वारा मौरंग का अवैध खनन किए जाने की शिकायत डीएम को मिली थी। जिस पर उन्होंने खनन निरीक्षक कुलदीप राम को भेजा था। जिस जगह अवैध खनन की शिकायत मिली थी। उस जगह पर अवैध खनन होता नहीं मिला। जबकि खंड संख्या चार से अवैध खनन करते हुए पकड़ लिया गया। खनन अधिकारी ने बताया कि उक्त जगह का पट्टा श्रीराम कंट्रक्शन के नाम छह माह के लिए हुआ था।
इस पर अवैध खनन की सूचना मिली थी। इस पर छापा मारा गया था। लेकिन वहां अवैध खनन नहीं पाया गया। वहीं खंड संख्या चार के पट्टा धारक गुलौली निवासी अनीस खान ने 1815 घन मीटर मौरंग का अवैध खनन कर बेच दिया। खनन निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने अनीस खान के खिलाफ अवैध खनन सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें