फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चोरी की 11 बाइकों के साथ पांच शातिर चोर गिरफ्तार

Mon, 18 Nov 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पुलिस ने पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 11 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। एसपी ने वाहन चोरों को पकड़ने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम भी दिया।
विज्ञापन

जिले व आसपास के जिलों के थाना क्षेत्रों में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने एसओजी, आटा व उरई कोतवाली पुलिस की टीमों को लगाया था। टीमों ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान आटा थाना क्षेत्र के संकट मोचन स्थित वन विभाग नर्सरी के पास से पांच शातिर वाहन चोरों को पकड़ लिया।
रविवार को पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने आटा थाना क्षेत्र के कहटा गांव निवासी प्रवेश विश्वकर्मा उर्फ छोटू, डकोर कोतवाली क्षेत्र के खरका गांव निवासी सूर्यांश पांचाल उर्फ सूर्या, आटा थाना क्षेत्र के सुनेहटा गांव निवासी आकाश राजपूत, शहर कोतवाली क्षेत्र के चुर्ख बाईपास निवासी राहुल व अनूप कुमार को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुईं 11 बाइकें बरामद की हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए प्रवेश पर कोतवाली उरई जालौन व नबाबाद झांसी में चार मामले दर्ज हैं। सूर्यांशू पांचाल पर चार, राहुल पर चार, अनूप कुमार पर पांच मामले दर्ज हैं। वाहन चोर कई बार जेल जा चुके हैं। चोरों के अन्य कनेक्शनों की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें