फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बारिश से तीन डिग्री लुढ़का पारा, उमस से राहत

विज्ञापन
फोटो - 10 बारिश के बाद सड़क किनारे हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
उरई। दो दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार को हुई रुक-रुककर हल्की बारिश से राहत मिली। इससे तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस से राहत महसूस हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर ही बना रहा। अधिकतम तापमान में आई गिरावट का असर दिनभर महसूस किया गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बारिश होती रही। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को और खुशनुमा बना दिया।
पिछले दो दिनों से बारिश थमने के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई थी। दिन के समय चिपचिपी गर्मी के कारण लोग परेशान थे। पंखे और कूलर भी उमस से पूरी राहत नहीं दे पा रहे थे। शुक्रवार को मौसम ने करवट ली तो लोगों को इस परेशानी से कुछ राहत मिली। दोपहर के समय हल्की बारिश के बावजूद लोग जरूरी सामान की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे।
विज्ञापन

पांच दिन तक हल्की बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी ने बताया कि अगले पांच दिनों तक जिले में हल्की बारिश होने का अनुमान है। आसमान में बादल बने रहने और बीच-बीच में बारिश होने से तापमान में बहुत अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो मौसम ठंडा और सुहाना बना रहेगा। बारिश रुकने पर उमस दोबारा बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें