फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पारा 45 के पार, अभी और बरसेगी आग

विज्ञापन
फोटो - 25 भीषण गर्मीं के चलते तालाब किनारे खड़ीं बतखें।
विज्ञापन
उरई। बुंदेलखंड इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। मंगलवार को तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन साबित हो सकता है।
विज्ञापन




मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लगातार बढ़ रही तपिश और चल रही झुलसा देने वाली लू ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों पर गर्म हवाओं के थपेड़े महसूस होने लगते हैं, जबकि दोपहर में हालात ऐसे हो जाते हैं मानो आसमान आग बरसा रहा हो।



मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी का सितम यहीं नहीं थमेगा। बुधवार को तापमान 46.5 डिग्री, बृहस्पतिवार को 46.4 डिग्री, शुक्रवार को 46.2 डिग्री और शनिवार-रविवार को भी करीब 46.6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यानी पूरे सप्ताह लोगों को भीषण गर्मी और लू से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन




चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार पानी पीते रहें, हल्के कपड़े पहनें और धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें, क्योंकि लू लगने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें