उरई। मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आने से ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग 4 घंटा देरी से आई। इस ट्रेन से कानपुर, लखनऊ, प्रतापगढ़ तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। सोमवार को मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस (12173) के इंजन में झांसी के पास तकनीकी खराबी आने से ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 10.58 बजे के स्थान पर दोपहर 3.46 बजे तीन घंटा 48 मिनट देरी से आई। इस ट्रेन से मुंबई से प्रतापगढ़ की यात्रा कर रहे गजेंद्र सिंह व राम खिलावन ने बताया कि ट्रेन पहले ही मुंबई से देरी से चली और बाद में झांसी के पास एक घंटा से अधिक खड़ी रही। इसके चलते मुंबई से सुल्तानपुर जाने वाली सुल्तानपुर एक्सप्रेस (12143) चार घंटा 36 मिनट देरी से आई। यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना इसके अलावा। प्रतापगढ़ से अपने गंतव्य तक पहुंचने वाले यात्रियों का कहना है कि ट्रेन शाम के जगह 12 बजे रात के बाद पहुंचेगी। इसके लिए उन्हें रात भर स्टेशन पर गुजराना पड़ेगी। (संवाद)