फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मानसिक बीमार युवक ने जहर खाकर जान दी

Mon, 05 May 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोंच कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव में युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था और उसका दो साल से इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव निवासी संतोष कुमार के पुत्र उदय नारायण (23) ने रविवार शाम जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पिता संतोष ने बताया कि उदय मानसिक रूप से बीमार रहता था। उसका ग्वालियर में इलाज भी चल रहा था। वह कभी भी घर से बिना बताए बाहर निकल जाता था। किसी से भी विवाद करने लगता था। बताया कि वह उसकी इकलौती संतान था। युवक की मौत से मां पुष्पलता सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल विजय कुमार पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें