फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालपी नगर में महापुरुषों के नाम से बनेंगे पार्क व स्मारक

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में विकास के लिए लगभग एक दर्जन प्रस्ताव पास किए गए। इनमें तय किया गया कि महापुरुषों के नाम से कई पार्क और स्मारक बनाए जाने पर सहमति हुई। इनकी संख्या बाद में तय की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष बैकुंठी देवी ने की।
विज्ञापन

नगर पालिका के मीटिंग हॉल में आयोजित बोर्ड बैठक में पालिका के अक्तूबर व नवंबर माह के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद मुख्य प्रस्ताव के रूप में नगर में महापुरुषों के नाम से बने पार्कों व स्मारकों के सुंदरीकरण, महापुरुषों की मूर्तियों की स्थापना, नामकरण व महापुरुषों के नाम पर प्रवेश द्वार बनवाने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा कार्यालय के निष्प्रोज्य सामानों की नीलामी करने, टरननगंज बाजार में स्थित जर्जर उरई फाटक गिराने पर सहमति बनाई गई।
मोहल्ला इंद्रानगर के भाजपा सभासद अतुल सिंह चौहान के प्रस्ताव पर इंद्रानगर में स्थित बारातशाला में इंटरलॉकिंग, बिजली, पानी आदि की व्यवस्थाओं पर सहमति व्यक्त की गई। नगर के विभिन्न स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम, लाउडस्पीकर, सीसीटीवी कैमरा व पोल आदि लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ। पालिका अध्यक्षा बैकुंठी देवी ने सभी से सहयोग की अपील की। बैठक में अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, लेखाकार हरभूषण सिंह चौहान, भारत सिंह यादव, अरविन्द यादव, दिलीप पाठक, आविद खा, प्रीति सेंगर, सुनील गुप्ता, मंटू विश्नोई सहित लगभग सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें