फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में दो बार मरीजों के हालचाल की मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बुधवार को मेडिकल कालेज में पेशेंट इन्फार्मेशन सिस्टम (पीआईएस) का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस साफ्टवेयर की मदद से दिन में दो बार सुबह 7 और शाम 6 बजे परिजनों को मरीज की स्थिति के बारे में मैसेजिंग के माध्यम से सभी सूचनाएं प्रेषित कराई जा सकेंगी। पेशेंट इन्फार्मेशन सिस्टम की सहायता से मरीज के परिजन स्थिति से अपडेट रहेंगे।
विज्ञापन

माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि यह सॉफ्टवेयर सिस्टम ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फार मदर एंड चाइल्ड द्वारा विकसित साफ्टवेयर पर काम करता है। इसकी मदद से इलाज के लिए भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी तैयार की जाती है। जो पंजीकृत मोबाइल पर पहुंच जाती है। प्राचार्य डॉ द्विजेंद्र नाथ ने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। डीएम ने मरीजों को बेहतर इलाज और उनके साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएस डॉ आरके सिंह, डॉ नूतन अग्रवाल, डॉ संतोष कुमार, डॉ मनोज वर्मा, डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह, सुमन दुबे, मिलन सिंह, शिखा मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें