मुहम्मदाबाद। डकोर विकासखंड के मुहाना गांव में रविवार को बुंदेलखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में एमसीडी ने कुसमिलिया को 48 रनों से हराया। एमसीडी उरई क्रिकेट टीम 18 ओवरों में 130 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी कुसमिलिया की टीम 16 ओवरों में 82 रन बनाकर सिमट गई।
इससे पहले मुख्य अतिथि कालपी विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कहा कि आज कल बच्चे खेलकूद की बजाय मोबाइल गेम खेलने में समय व्यतीत करते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए नुकसान दायक है। जबकि खेलकूद से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।
अध्यक्षता कर रहे भाजपा महामंत्री पिछड़ा वर्ग शिवकुमार राजपूत ने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष होना चाहिए। इसके लिए हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। शुभारंभ मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोरी बापू, ब्रजमोहन राजपूत, वीरेंद्र राजपूत, शैलेन्द्र राजपूत आदि मौजूद रहे।