माधौगढ़। हरौली में शनिवार की देर रात गेहूं के खेत में पानी लगाने के दौरान रजबहा से खांदी फट गई। इससे लगभग 13 बीघा खेतों में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने एक किसान पर खांदी तोड़ने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव हरौली निवासी राज बहादुर सिंह पुत्र सुल्तान सिंह शनिवार रात बेतवा नहर से पानी लगा रहे थे। देर रात खांदी के फटने से पड़ोसी किसान पंचम की दस बीघा सरसो, शंकर सिंह के तीन बीघा आलू की फसल में पानी भर गया। किसान शंकर सिंह का कहना है कि आलू की फसल तैयार थी। दो दिन बाद खुदाई होनी थी। अब फसल में पानी भरने से आलू सड़ने की कगार पर है। किसान ने कोतवाली में राज बहादुर सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल बीएल यादव का कहना है कि दोनों पक्ष को थाने में बुला लिया गया है। मामला सुलटा लिया जाएगा। (संवाद)