रामपुरा। बेटा जो बुलाएं मां को आना चाहिए, यह गीत प्रसिद्ध भजन गायक साकिर साईं ने रामनवमी की रात भजन संध्या में सुनाया। जालौन देवी माता मंदिर पर माता के भजनों पर भक्तगण आनंदित होकर जयकारे लगाते हुए झूम उठे। रामपुरा क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर की ओर के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जालौन देवी माता का यह मंदिर यमुना नदी के पास है। नवरात्र के समय यहां भक्तों की भीड़ लगी रहती हैं। चैत्र मास के नवरात्रों में माता के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। इस बार भी ब्लाक प्रमुख रामपुरा ने नवरात्र के सभी नौ दिन तक भंडारा कराया। नवमी की रात जागरण में आए भजन गायक साकिर साईं आगरा, अंजना आर्य दिल्ली तथा मिनी लक्खा सरदार दिल्ली ने अपने भजनों से भक्तों को आनंदित कर दिया। इस दौरान विधायक मूलचंद्र निरंजन, नागेंद्र गुप्ता, अग्निवेश चतुर्वेदी, नवीन त्रिपाठी, बबलू डिकौली, मुकेश चतुर्वेदी, पवन सिरोठिया, सत्येंद्र राजावत आदि मौजूद रहे।