फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
फोटो - 29 मृतक रामसेवक कुशवाहा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कोंच। मकान निर्माण के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के समय वह अपने भाई और भतीजे के साथ निर्माण कार्य कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कनासी निवासी रामसेवक कुशवाहा (52) राजमिस्त्री का कार्य करते थे। शुक्रवार को वह भाई वीरेंद्र और भतीजे रोहित के साथ ग्राम चकधारी निवासी देवेंद्र गुर्जर के मकान का निर्माण कर रहे थे। बताया गया कि करीब छह से सात फीट ऊंची दीवार पर छज्जा डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान रामसेवक के हाथ में पकड़ी सिल्वर की फंटी ऊपर निकली हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गई। फंटी में करंट दौड़ने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और अचेत होकर नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद साथ काम कर रहे भाई और भतीजे ने तत्काल मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर नदीगांव पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक तीन भाइयों में एक थे। उनके परिवार में पुत्र श्याम और पुत्री राधा हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी राजकुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें