फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मेड़ पर खंभा गाड़ने पर किसान को कुल्हाड़ी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। थाना क्षेत्र के ग्राम उकासा में खेत की मेड़ पर खंभा गाड़ने को लेकर हुए विवाद में एक किसान कुल्हाड़ी के वार से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज से झांसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी कामिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही सुशील अपने पुत्र अमन के साथ खेत में जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए खंभे गाड़ रहे थे। आरोप है कि खंभे खेत की मेड़ पर लगाए जा रहे थे, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई और मेड़ पर खंभा न गाड़ने को कहा।
इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज में बदल गई। आरोप है कि विरोध करने पर सुशील और उसके पुत्र अमन ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में कुल्हाड़ी कामिद के हाथ में लगी, जिससे उनकी अंगुलियों में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे झांसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने बताया कि घायल की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें