फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
फोटो- 04 मृतक रामकेश रजक की फाइल फोटो।
विज्ञापन
जालौन। औरैया रोड पर बुधवार दोपहर पेट्रोल पंप के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार निवासी रामकेश रजक (54) राजमिस्त्री थे। बुधवार सुबह वह काम के सिलसिले में बाइक से नगर आए थे। दोपहर करीब एक बजे वह औरैया रोड से जा रहे थे। छत्रसाल इंटर कॉलेज के पास पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर निकल रहे ट्रक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामकेश उछलकर सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गए।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल रामकेश को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी सुनीता बेहोश हो गईं। वहीं, बेटे रिंकू और विपिन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सीओ अजय कुमार सिंह का कहना है कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें