फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर दो बहनों के जेवर नगदी उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के व्यस्ततम घंटाघर चौराहे पर दिनदहाड़े टप्पेबाजों ने बहन की शादी की खरीदारी करने आईं दो बहनों को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे दोनों बेसुध होने लगी। किसी तरह वह शहर के संकटा मंदिर के पास पहुंची। जहां टप्पेबाजों ने जेवर व रुपये लेकर भाग गए। होश आने पर महिलाओं ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बनफरा गांव निवासी महेश की दो पुत्रियां शीला और हेमा रविवार की दोपहर बाजार में खरीदारी करने आई थी। घंटाघर चौराहे के पास बतासा वाली गली में टप्पेबाजो ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे उन्हें चक्कर आने लगे और दोनों मौनी मंदिर के पास पहुंच गई। दोनों मंदिर के बगल वाली गली में बैठ गई। तभी टप्पेबाजों ने दोनो बहनों के मंगलसूत्र, सोने का लाकेट, पांच हजार रुपये ले लिए और भाग गए। होश आने पर उन्हें अपने साथ हुई टप्पेबाजी की जानकारी हुई। महिलाओं ने बताया कि सोमवार को उनकी छोटी बहन गुड़िया का विवाह है इस कारण खरीददारी करने बाजार आई थी। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि हुलिया के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें