फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को विश्व गुरु बनाने में गर्व के साथ योगदान दें

विज्ञापन
-मेडिकल कालेज के आडीटोरियम में मौजूद कानपुर प्रांत के कार्यकर्ता व पदाधिकारी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कानपुर प्रांत के दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन के समापन पर रविवार को राजकीय मेडिकल कालेज सभागार में सांस्कृतिक शिक्षा और सुरक्षा जैसे विषयों पर मंथन किया गया। इसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अधिवेशन के मुख्य वक्ता व एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री गजेंद्र तोमर ने कहा कि भारत फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। अब यह हम सबका दायित्व है कि देश को विश्व गुरु बनाने में योगदान दें। ऐसा न हो कि बाद में संकोच करना पड़े कि हम अपना योगदान नहीं दे पाए।
अधिवेशन के मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मुकेश पांडेय ने कहा कि एबीवीपी एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है, जो पूरे देश में अनुशासन के साथ शिक्षा क्षेत्र में काम कर रहा है। कोरोना टीकाकरण अभियान में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने नई शिक्षा नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे देश में बदलाव आएगा और पढ़ाई का स्तर भी सुधरेगा। स्वागत मंत्री नितेश वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते भव्यता से इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कानपुर प्रांत से जुड़े बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, इटावा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर समेत 14 जिलों से आए प्रतिनिधि शामिल रहे। अधिवेशन की अध्यक्षता डीवी कालेज के प्राचार्य डॉ. राजेश चंद्र पांडेय ने की। संचालन झांसी के विभाग संगठन मंत्री आकाश कुशवाहा ने किया। इस दौरान लवकुश मौर्य, निर्मल तिवारी, चित्रांशु सिंह, विशाल तिवारी, आर्यन राजपूत, अभय दुबे, सत्यम द्विवेदी, सौमिल सेंगर, ऋतिक शर्मा, आकाश, अनुप्रिया त्रिपाठी, सृष्टि जादौन, त्रिशांकी तिवारी, विनीता शर्मा आदि मौजूद रहे।
--
यतेद्र सिंह फिर अध्यक्ष बने
डीएवी कालेज कानपुर के प्रोफेसर यतेंद्र सिंह को एबीवीपी कानपुर प्रांत का दोबारा अध्यक्ष बनाया गया। कन्नौज के विक्रांत अग्निहोत्री को प्रांत मंत्री बनाया गया है। वह फिलहाल विभाग संयोजक के पद पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें