फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊमरी में व्यापारी के घर से लाखों की चोरी से हड़कंप

विज्ञापन
घर के बाहर बिखरे पडे सामान को देखते ग्रामीण - फोटो : ORAI
विज्ञापन
ऊमरी (जालौन)। चोरों ने जनरल स्टोर व्यापारी के घर से लाखों की जेवर नगदी पार कर दी। व्यापारी के परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई तो पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस और फोरेंसिक भी मौके पर पहुंच गई। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि चोर सात लाख के जेवर और करीब डेढ़ लाख रुपये ले गए। कोतवाल संजय मिश्रा का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

मोहल्ला कंजौसा निवासी जनरल स्टोर संचालक दिनेश चंद्र गुप्ता का परिवार शुक्रवार की रात अपने घर पर सो रहा था। देर रात मकान के बाहर लगे ईंटों के चट्टे के सहारे चोर भीतर दाखिल हुए और सीधे व्यापारी की मां के कमरे के पास पहुंचे और ताला तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। इसी कमरे में अलमारी और बक्से रखे थे। इनके ताले तोड़कर चोरों ने जेवर नगदी पार कर दी।
शनिवार की सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर चोरों की तलाश शुरू कर दी। मकान के पास ही स्थित खेत में व्यापारी के घर के बक्से पड़े मिले। तब तक सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच चुकी थी। ईंटों के चट्टों और छत पर पैरों के निशान देख पुलिस को मामला समझते देर नहीं लगी। दोपहर के वक्त अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह भी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिस का मानना है कि चोर व्यापारी परिवार का कोई करीबी हो सकता है, जिसे पता था कि जेवर नगदी किस कमरे में रखी है। फिलहाल पुलिस ने आसपास के ही तीन चार संदिग्धों को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी का कहना है कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं, घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें