फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के बसोव गांव निवासी देवेंद्र राजपूत (35) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार को कोतवाली पहुंचे परिजनों को उसके मौत की जानकारी हुई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह शनिवार की सुबह खेत में भरे पानी को निकालने की बात कहकर घर से निकला था। रात में वह घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह जब परिजन पिरौना स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।
परिजनों ने जब देखा तो वह देवेंद्र का शव था। परिजनों ने बताया कि उसका एक भाई दिव्यांग है। वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी लीला देवी व पुत्र पंकज, प्रांशु सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार पांडेय का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें