फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन का कराए सख्ती से पालन: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार की मौजूदगी में विकास भवन सभागार में कोरोना वायरस के बचाव को लेकर बैठक हुई। जिसमें डीएम ने सभी अधिकारियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने समस्त उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराया जाए। बिना वजह घर से बाहर निकलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने खनन व परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह नियमित रूप से वाहनों की चेकिंग करें और जो भी खाद्य सामग्री के वाहन अगर सवारियों को ले जाते पकड़े जाए तो उन्हें सीज कर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
वहीं मुुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि कोराना से जारी लड़ाई के बीच सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं भी व्यवस्थित करें। डाक्टरों को नियमित समय में फोन से परामर्श देने के निर्देश दें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को गोशाला में चारा पानी के इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि खाद्यान्न की दुकानों का नियमित निरीक्षण कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं। उन्होंने एडीएम व एएसपी को निर्देश दिए कि जिले में लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें