उरई/जालौन। लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में सभी विवेचक तेजी लाएं। छह माह पुरानी विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। यह बात शुक्रवार को जालौन सर्किल के सिरसाकलार, कुठौंद थानों के अर्दली रुम के दौरान एसपी रवि कुमार ने कही।
जालौन कोतवाली में अर्दली रुम करते हुए एसपी ने कहा कि सभी प्रभारी आइटी से जुड़ी विवेचनाओं का भी निस्तारण कराएं। इस दौरान उन्होंने कोतवाली की साफ सफ ाई व दस्तावेज के रखरखाव के साथ ही मालखाने में रखे शस्त्रों को भी देखा। इसके बाद एसपी ने लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली। जिसमें जालौन में 21, कुठौंद में 26 और सिरसाकलार में 4 लंबित मिली। जिसके शीघ्र निस्तारण के निर्देंश दिए।
महिलाओं, बच्चों व आइटी से संबंधित अपराधों से जुड़े मामलों में तुरंत कार्रवाई कर निस्तारण के लिए भी कहा। कुछ विवेचकों को कार्य में लापरवाही करने पर फटकार भी लगाई। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रभारियों को अपराधियों पर नजर रखने के साथ ही सक्रिय अपराधियों पर कार्रवाई करने के निर्देंश दिए।