फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इंस्टाग्राम पर बनाया मौत का वीडियो और फिर दे दी जान

Sat, 23 Mar 2024 02:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। सोशल मीडिया पर रेलवे ट्रैक पर चलने का वीडियो अपलोड कर युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह एक दिन पहले ही मथुरा से दोस्तों के साथ घूमकर लौटा था। सुबह घर से बाइक लेकर घर निकला, लेकिन जब दोपहर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया गांव निवासी पृथ्वी सिंह का पुत्र शिवम सिंह (25) शुक्रवार सुबह बाइक से घर से निकला था। उसने आटा थाना क्षेत्र के भभुआ मजार के पास से निकले रेलवे ट्रैक से किसी ट्रेन से कटकर जान दे दी। देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। दोपहर में किसी अनजान व्यक्ति का उसके दोस्तों के पास फोन आया कि शिवम का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है।
दोस्तों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसके कपड़ों से उसकी शिनाख्त शिवम के रूप में की। शव से उसकी खोपड़ी अलग थी। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि वह घर में इकलौता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। बताया कि वह दोस्तों के साथ मथुरा घूमने गया था। गुरुवार को ही घर लौटा था। सुबह बिना किसी को कुछ बताए ही घर से बाइक लेकर निकल गया था। परिजन वजह नहीं बता पा रहे हैं। थानाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें