फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटकर गिरी एलटी लाइन, बड़ा हादसा टला

Fri, 12 Feb 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही से गुरुवार को घनी बस्ती के बीच एलटी लाइन टूटकर गिर गई। हादसे के दौरान एक स्कूली वैन भी एलटी लाइन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। सूचना मिलते ही विभाग ने सप्लाई बंद कर दी। कई घंटे बाद भी कोई कर्मचारी लाइन जोड़ने नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन


शहर में बिजली विभाग की लापरवाही अक्सर सामने आती रहती है। इस लापरवाही का खामियाजा आम आदमी और जानवरों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को फिर हुआ। शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर में गौतम बुद्ध स्कूल के आगे घनी बस्ती के बीच निकली घरेलू विद्युत लाइन गुरुवार सुबह आठ बजे टूटकर गिर गई।

घनी बस्ती में अचानक एलटी लाइन टूटकर गिरने से हड़कंप मच गया। पास से ही एक स्कूली वैन भी बच्चों को लेकर गुजर रही थी। लेकिन गनीमत रही कि एलटी लाइन स्कूली वैन से चंद कदम की दूरी पर गिरी। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। हादसे की सूचना मोहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग को दी।
विज्ञापन


इसके बाद विभाग द्वारा बिजली सप्लाई तो बंद कर दी गई पर लापरवाही का दौर यहां भी जारी रहा। सुबह टूटकर गिरी एलटी लाइन को जोड़ने के लिए देर शाम तक कोई भी बिजली कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे मोहल्ले के लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश देखने को मिला। मोहल्लेवासियों ने बताया कि यह विद्युत लाइन काफी जर्जर हालत में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें