फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया गांव की देखी हकीकत, सुनी फरियाद

Fri, 12 Feb 2016 12:12 AM IST
Lohia village reality seen , heard complaint
विज्ञापन
विज्ञापन
डा.राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना में शामिल अटागांव में गुरुवार को उप निदेशक मंडी झांसी मंडल एएच खान पहुंचे। इन्होंने विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद गांव में चौपाल लगाकर लोंगो की समस्याओं को सुना और फिर शासन की संचालित योजनाओं के पात्रों की सूची को पढ़कर सुनाया गया। इस दौरान छात्रों ने स्कूल में निश्चित मात्रा में दूध न मिलने की बात कही तो महिलाओं ने पेंशन न मिलने की शिकायत की। इस पर संबधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


 निरीक्षण के दौरान शौचालय निर्माण, इंदरा आवास देखे। गांव में साफ सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। कुछ स्थानों पर नाली टूटी मिली तो कहीं पर कच्ची गली, इस पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस पर नजर रखने के लिए कहा। गांव में निरीक्षण के बाद प्राथमिक पाठशाला में चौपाल लगाई।

यहां विधवा, वृद्धा, विकलांग एवं समाजवादी पेंशन के सत्यापन के साथ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले पात्रों का भी सत्यापन किया। चौपाल में सूची को गांव वालों के सामने पड़कर सुनाया। चौपाल में ही विकास, अनुज, शिवम ने स्कूल में बुधवार को दूध की गुणवत्ता और कम मात्रा की शिकायत की।
विज्ञापन


दुलारी व सरोज ने पेंशन न मिलने की शिकायत की। इस पर उनका फार्म भरवाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए खंड विकास अधिकारी को दिए है। इस मौके पर एडीएम आनंद कुमार, उप निदेशक कृषि विभाग अनिल कुमार पाठक, एसडीएम एसपी अग्रवाल, बीएसए राजेश कुमार वर्मा, खंड विकास अधिकारी एमपी प्रबल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें