उरई। प्रेमी-प्रेमिका रविवार को मंंदिर पहुंच गए और शादी की तैयारी करने लगे। जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो वह भी वहां पहुंच गए। काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही, लेकिन फिर परिजन मान गए और दोनों ने मंदिर में ही एक-दूसरे को वरमाला डालकर शादी कर ली।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के खडगुई पुरवा निवासी शिव पूजन सिंह का पिथउपुर गांव निवासी प्रतीक्षा चंदेल से करीब चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी की बुआ की ससुराल इसी घर में है, इसलिए युवक-युवती के घर आता-जाता था। रविवार को दोनों वेदव्यास मंदिर पहुंच गए और शादी करने की जिद करने की तैयारी करने लगे। जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी, तो दोनों पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और विरोध जताने लगे। वहीं, प्रेमी-प्रेमिका ने शादी करने की बात पर अड़े रहे। इस पर वह राजी हो गए और एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद युवक-युवती को लेकर घर चला गया।