फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कालपी और कदौरा में अवैध खनन में 16 डंपर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ एक बार फिर कार्रवाई की। शनिवार रात कालपी और कदौरा क्षेत्र में अवैध रूप से खनिज लदे ओवरलोड 16 डंपर पकड़े हैं। सभी डंपरों को पुलिस अभिरक्षा में सीज कर गल्ला मंडी परिसर में खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार की रात एसडीएम सुशील कुमार सिंह, सीओ अवधेश कुमार सिंह, खनन निरीक्षक कुलदीप कुमार ने टीम के साथ काशीखेड़ा-कहटा पुल मार्ग पर छापा मारा। रात में चले इस अभियान में बिना वैध दस्तावेजों के मौरंग से भरे ओवरलोड नौ डंपर को सीज किए गए। एसडीएम ने बताया कि सभी चालकों के पास न तो खनिज परिवहन के वैध प्रपत्र थे और न ही अधिकृत परमिट। पकड़े गए सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में गल्ला मंडी कालपी परिसर में खड़ा किया गया है।

कदौरा क्षेत्र में प्रशासन की संयुक्त टीम ने यहां चेकिंग अभियान चलाकर बिना दस्तावेजों के चल रहे सात डंपर को जब्त किया। सभी को गल्ला मंडी कदौरा परिसर में सीज कर खड़ा कराया गया है। बीते तीन-चार महीनों में कालपी, कदौरा, उरई और आसपास के क्षेत्रों से 100 से अधिक अवैध खनिज वाहन सीज किए गए हैं। एसडीएम ने कहा कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम किया जा रहा है। किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें