फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान राम की शोभायात्रा

विज्ञापन
-शोभायात्रा में भगवान की वेशभूषा में बच्चे। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़ । ठड़ेश्वरी माता मंदिर से शुक्रवार दोपहर गाजेबाजे के साथ भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बच्चों की झांकी मनमोहक रही। शोभायात्रा में जय श्रीराम के नारे लग रहे थे। शोभायात्रा का जगह जगह कस्बावासियों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया ।
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण को लेकर ठड़ेश्वरी माता मंदिर से विधायक मूलचंद निरंजन, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता की अगुवाई में श्रीराम की शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। बैंड बाजे की धुन पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए। इसमें आधा सैकड़ा श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर सहभागिता की।
शोभायात्रा कस्बा मंदिर से शुरू होकर मैन बाजार, सराफा बाजार, बुंदेलखंड चौराहा, चितौरा बस स्टैंड, बस स्टैंड होते हुए ठडे़श्वरी माता मंदिर पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में खंड संघ प्रचारक प्रद्युम्न जी, खंड संचालक राजकुमार भदौरिया, खंड कार्यवाह गोविंद सिंह, विभाग कार्यवाह ओमनारायण, विधायक मूलचंद्र निरंजन, रामपुरा चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता, शिवेंद्र सिंह, विनय प्रताप सिंह, लक्ष्मन सिंह, केटी तोमर, देवेंद्र भदौरिया, ज्योतिष सिंह, दिलीप,राघवेंद्र व्यास, इंद्रजीत भदौरिया, अरविंद सिंह, लोकेंद्र सिंह, बंटी गुप्ता, सतेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें