फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

73 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को लगे टीके

विज्ञापन
डकोर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी वैक्सीन लगावाते। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शुक्रवार को जिले में 13 स्वास्थ्य केंद्रों में 21 बूथ बनाकर 1626 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। यह लक्ष्य का 73 रहा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि सभी जगह टीकाकरण शांतिपूर्ण तरीके से किया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, नेत्र चिकित्सालय, पीएचसी डकोर, पिंडारी, कुठौंद, बाबई, छिरिया सलेमपुर, सीएचसी कदौरा, कोंच, नदीगांव, रामपुरा, माधौगढ़ में 2205 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के लिए 21 बूथ बनाए गए थे। उनका पोर्टल पर नाम और मैसेज देखकर सूची से मिलान करने के बाद सभी का टीकाकरण किया गया। इसके बाद आधा घंटे तक उन्हें स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में रखा गया।
हालांकि किसी तरह की समस्या नहीं आई। सुबह सर्दी के चलते टीकाकरण की गति धीमी थी लेकिन धीरे-धीरे टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ी और शाम तक 73 प्रतिशत लोगों को टीके लगाए गए। अधिकारियों की टीमों ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन

अधिकारियों की देखरेख में लगाई गई वैक्सीन
मुहम्मदाबाद। पीएचसी डकोर में एसीएमओ डॉ बीएम खैर एवं बीडीओ गौरव कुमार की देखरेख में कोविड टीकाकरण का काम हुआ। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों एवं आंगनबाड़ी, आशा, एएनएम को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ इदरीश मोहम्मद, डॉ मानसी मौर्य, हेल्थ सुपरवाइजर राजेश बाजपेई, कुलदीप, विनोद, संपत देवी आदि को वैक्सीन लगाई गई।
कोरोना का एक नया केस आया
उरई। जिले में शुक्रवार को गांधीनगर कोंच में एक नया मरीज आया। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3906 हो गई है। इनमें 46 की मौत हो चुकी है। 3851 लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय एक्टिव केस की संख्या नौ हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें