आईटीआई की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए राजकीय इंटर कालेज, उरई में गुरुवार को एक वर्षीय व दो वर्षीय कोर्स की विभिन्न ट्रेडों की सेमेस्टर परीक्षाएं हुईं।
आईटीआई की सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 फरवरी तक चलेंगी। गुरुवार को पहली पाली में 10.30 से 1.30 बजे तक दो वर्षीय कोर्स के प्रथम सेमेस्टर के द्वितीय पेपर की परीक्षा हुई। जिसे मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर मशीनिस्ट, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन व पेंटर आदि विषय शामिल हैं।
इन विषयों के 232 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, द्वितीय पाली 2.30 बजे से 5.30 बजे में एक वर्षीय कोर्स के प्रथम सेमेस्टर के दूसरे पेपर की परीक्षाएं कराई गईं। इसमें वेल्ंिडग, प्लंबर, मैकेनिक, ट्रैक्टर, मैकेनिक डीजल आदि विषय शामिल हैं। इस विषयों के 70 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक मुकेश भूषण, परीक्षा प्रभारी केके निरंजन, सहायक परीक्षा प्रभारी साबिर खान व अमित नागर आदि मौजूद रहे।