फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक बचाने में लोडर पलटा, एक की मौत

Thu, 12 Dec 2024 12:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बाइक को बचाने की कोशिश में मजदूरों से भरा लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार दस लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी भिजवाया गया। जहां गंभीर हालत होने पर छह को मेडिकल कालेज उरई रेफर किया गया। जहां एक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुरैनी निवासी चालक धीरेंद्र कुमार (24) बुधवार सुबह दस मजदूरों को लेकर नमामि गंगे की सड़क की मरम्मत के लिए सीमेंट लेकर खेड़ा शिलाजीत जा रहे थे। तभी बरगवां मार्ग पर अचानक बाइक सवार आ गया, उसे बचाने में लोडर अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे सीमेंट की बोरियां मजदूरों के ऊपर जा गिरी। हादसे में पुरैनी निवासी चालक धीरेंद्र कुमार, अरविंद (30), ममना निवासी राहुल (18) , रोहित (22) , जगराम (40), जयराम (40), बिज्जी (55), राजू (42), अरविंद (37), श्यामबाबू (19) गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सरीला सीएचसी पहुंचाया। जहां श्यामबाबू, जगराम, राजू , बिज्जी, राजू व अरविंद को उरई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। परिजनों ने सभी को मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां बिज्जी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, राजू की भी गंभीर हालत होने पर उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। परिजनों ने बताया कि मजदूर बिज्जी के घर में उसकी पत्नी पुतरी देवी व दो बच्चे हैं। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना हमीरपुर जिले की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें