फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जन्म शताब्दी समारोह का विकास भवन में लाइव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी समारोह का लाइव प्रसारण विकास भवन में देखा गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, कालपी विधायक के प्रतिनिधि आशु चतुर्वेदी आदि ने देखा।
विज्ञापन

सुशासन सप्ताह के दौरान 19 से 24 दिसंबर के बीच विभिन्न विद्यालयों में आयोजित निबंध प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को प्रमाण पत्र व चेक देकर सम्मानित प्रोत्साहित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में विपिन सिंह प्रथम, मनोज कुमार द्वितीय, आसाराम नगाइच तृतीय, वहीं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में सुधीर श्रीवास्तव प्रथम, रामकिशोर तिवारी द्वितीय, उमाशंकर ओमरे तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में अजय कुमार प्रथम, राजीव कुमार तिवारी द्वितीय, चित्तर सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में कई अधिकारी रहे। इसी तरह राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी सीएमएस डॉ. प्रशांत निरंजन व डॉ. चरक सांगवान की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ।
संचालन डॉ. आफरीना नासिर ने किया। एमबीबीएस की छात्रा मोहिनी दोहरे की स्वरचित कविता, पैरामेडिकल छात्र की शायरी एवं नर्सिंग छात्रा नंदिनी का भाषण, कार्यक्रम की प्रशंसनीय प्रस्तुतियां रहीं। कार्यक्रम में मेडिकल, पैरामेडिकल एवं नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। नर्सिंग उपप्रधानाचार्य डॉ. उमा महेश्वरी ने आभार जताया। कार्यक्रम में डॉ. रघुवीर सिंह मंडलोई, डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. जितेंद्र मिश्रा, डॉ. प्रदीप, डॉ. धीरेंद्र, डॉ. रतिभान आदि रहे।
विज्ञापन




पद यात्रा निकालकर मनाई गई पूर्व पीएम की जयंती
कोंच। भाजपा नगर इकाई ने अटल बिहारी वाजपेई की जयंती बुधवार को बूथ संख्या 493 अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा के डाढ़ी नाका स्थित आवास पर सुशासन दिवस के रूप में मनाई। ओमप्रकाश अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि राष्ट्रवाद के गौरव अटल बिहारी बाजपेई की राष्ट्रभक्ति, विचार और नीतियां हम सभी के लिए सदैव पथ प्रदर्शक रहेंगी। सुनीलकांत तिवारी ने कविता पाठ किया। इसके बाद पद यात्रा निकाली गई जिसका पहाड़गांव चुंगी तिराहे से शुभारंभ किया गया और डाढ़ी नाका पर समापन किया गया। इस दौरान केशरीमल तरसौलिया, शंभूदयाल स्वर्णकार, अंजू अग्रवाल, राजेश्वरी यादव, विकास धनौरा, महेंद्र सोनी, आशुतोष मिश्रा, अमित उपाध्याय, नरेश कुशवाहा, गौरव तिवारी, सौरभ पुरवार आदि रहे।


बूथों पर मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती
कालपी। कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में सीओ अवधेश कुमार सिंह ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग अपनी-अपनी शासकीय जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वाह करें। भाजपा कार्यालय तथा नगर के बूथों में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, नगर अध्यक्ष भारत सिंह यादव, अमरदीप पांडेय, अंकित ठाकुर की अगुवाई में जयंती मनाई गई।



सिहारी में मनाई गई वाजपेयी की जयंती
कुठौंद। भाजपा के कुठौंद ब्लॉक के सभी कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। कुठौंद मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला, युवा मंडल अध्यक्ष संदीप तिवारी, अमित गुप्ता, राजकुमार, राजीव शुक्ला ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और देश की उन्नति के लिए कार्य करने की प्रेरणा ली।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें