फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो दिन बूंदाबांदी से किसान खुश, फसलों को होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। दो दिन से हो रही बूंदाबांदी, दलहनी फसलों के लिए वरदान साबित होगी। बूंदाबांदी से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

खाद की कमी से जूझ रहे किसानों को फसलों की सिंचाई की चिंता सताने लगी थी। संपूर्ण समाधान दिवस में आए किसानों ने डीएम से नहरों के संचालन की मांग की थी। किसानों का कहना था कि गेहूं, मटर, बेझर, सरसों, चना आदि फसलों में सिंचाई की आवश्यकता है। दो दिन की बूंदाबांदी दलहनी-तिलहनी फसलों के लिए वरदान साबित हुई। किसान मुकेश, महेश शाक्यवार, अनिल सिंह आदि का कहना है कि मटर, चना, सरसों में हल्की बारिश की जरूरत थी। साथ ही गेहूं की फसलों में थोड़ा पानी मिलने से फसल को राहत मिल गई। दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में नहरों में पानी आने से फसलों की सिंचाई हो सकेगी। किसान शत्रुघन सिंह, लोकेंद्र तोमर का कहना है कि हल्की बूंदाबांदी से दलहनी-तिलहनी फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी होगी।

एसडीएम ने किए आधी रात में अलाव चेक
कोंच। बूंदाबांदी के बाद हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। इससे खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोग व बाइकों से मजबूरी में सफर कर रहे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राहगीर, कामगार, दुकानदारों को सर्दी से राहत देने के लिए नगर पालिका द्वारा कस्बे के विभिन्न चिह्नित स्थानों पर जलवाए जा रहे अलावों की एसडीएम लगातार क्रॉस चेकिंग कर रही हैं। मंगलवार रात एसडीएम ज्योति सिंह ने आधी रात को प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल, नायब तहसीलदार सदुल्ला खान, सदर लेखपाल अखिलेश के साथ मारकंडेयश्वर तिराहे, पंचानन चौराहे आदि चिह्नित स्थानों पर पहुंचकर अलावों को चेक किए। एसडीएम ने पालिका ईओ को निर्देश दिए हैं कि बढ़ती ठंड को देखते हुए अलाव की संख्या बढ़ाए जहां और अलाव की जरूरत है वहां और अलाव लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें