फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन की बाइक अन्ना मवेशी से टकराई, घायल

विज्ञापन
घायल मंगल सिंह - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बाइक से जा रहे संविदा लाइनमैन अन्ना मवेशी के झुंड से टकरा गया। जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया और अन्ना मवेशी उसे रौंदते हुए निकल गए। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। लहूलहुान हालत में सड़क पर पड़े युवक को देखकर राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

डकोर थाना क्षेत्र के कुसमिलिया गांव निवासी मंगलसिंह (45) शनिवार की रात आठ बजे उरई से कुसमिलिया जा रहा था। जब उसकी बाइक मुहम्मदाबाद व कुसमिलिया गांव के बीच पहुंची तभी उरई राठ मार्ग पर निकल रहे अन्ना मवेशियों के झुंड से टकरा गया और सड़क पर गिर गया। अन्ना मवेशी उसे रौंदते हुए निकल गए। जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि वह कुसमिलिया पावर हाउस में सविदा पर लाइनमैन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें