रामपुरा। विद्युत पोल पर काम कर रहे लाइनमैन को अचानक लाइन के चालू हो जाने से करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया।
रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र में लाइनमैन मई निवासी सुनील कुमार (36) मई फीडर पर लगे पोल पर चढ़कर तकनीकि खराबी ठीक कर रहा था। तभी सप्लाई चालू कर दी गई। इससे उसे करंट लग गया और वह झुलस कर नीचे गिर गया। परिजनों ने एसएसओ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। एसएसओ कमल सिंह ने बताया कि दोपहर एक बजे सुनील कुमार शटडाउन लेकर काम कर रहा था। तभी अचानक लाइन में करंट आ गया। इससे वह झुलस गया। (संवाद)
पुलिस को दी तहरीर
उरई। डकोर कोतवाली क्षेत्र के गोरन गांव निवासी सुखदेव की पत्नी बृजकिशोरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका भाई कपासी निवासी रामशंकर चार दिन पहले गांव से उरई आ गया था। 30 मई को मोहल्ले वालों ने बताया कि उसका शव घर में पड़ा है। जब वह मौके पर पहुंची तो उसके भाई का शव घर में लहूलुहान पड़ा था। महिला का आरोप है कि किसी ने उसके भाई की हत्या की है। महिला ने रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। (संवाद)